फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बा निवासी एक महिला ने पति सहित ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न तथा जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने मुख्यमंत्री सहित आईजी व एसपी को शिकायत पत्र भेजा। जिसमें स्थानीय पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं, कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने कस्बा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन तक सब सही रहा, फिर पति और सास-ससुर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पूर्व में उसके पति ने दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। समाज के लोगों ने पंचायत करके उसे ससुराल भेज दिया था। इसके बावजूद पति और ससुरालजन उसका दहेज की खातिर उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस जांचकर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें