बाबरी। गांव भंदौड़ा में चारा काटते समय विद्युत करंट लगने से साजिद मंसूरी (37) की मौत हो गई। वह गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। गांव भंदौड़ा निवासी साजिद मंसूरी मंगलवार दोपहर घर पर पशुओं के लिए विद्युत मोटर चलित चारा मशीन (कुट्टी मशीन) से चारा काट रहे थे। चारा काटते समय अचानक मशीन में बिजली का करंट आ गया। करंट लगने से युवक अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें गांव सिक्का स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक साजिद के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।