फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

शामली, कांधला। बुढ़ाना मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव कनियान निवासी सारिक उर्फ साबिर (23) अपने परिवार के ही आसिफ के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से कस्बे में आया था। दोनों युवक शाम को वापस गांव जा रहे थे। बुढ़ाना मार्ग स्थित शनि देव मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस पर गांव भभीसा निवासी वकील सवार था। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में घायल सारिक उर्फ साबिर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें