फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। सरकारी भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करने वालों की ओर से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्विनी शर्मा को धमकी दी गई है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अनाधिकृत कब्जे तत्काल हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गुर्जरपुर ग्रामसभा के मजरे रामनगर में तालाब, खेल का मैदान और श्मशान के लिए आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करीब 20 दिन पहले झिंझाना थाने में समाधान दिवस में की गई थी। तत्कालीन एसडीएम ने इसमें जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश लेखपाल व कानूनगो को दिए थे। इस मामले में कांग्रेस नेता अश्विनी शर्मा व उसके समर्थकों ने पैरवी करते हुए धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। जिस पर कानूनगो और लेखपाल राजू गोयल ने छह जून को मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे।
लेखपाल के मुताबिक एक तालाब की जगह में 2-3 मकान बने हुए हैं। इनमें रह रहे लोगों ने राजस्व टीम से बदसलूकी की थी और जेसीबी चालक को भगा दिया था। उस समय राजस्व टीम ने निशानदेही तो कर एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस फोर्स के साथ कब्जा हटाने की बात कही थी। तीन दिन बीतने के बाद भी अनाधिकृत कब्जा नहीं हटाया गया। कांग्रेस नेता का कहना है कि अवैध कब्जा करने वाले लोग अश्वनी शर्मा को इस मामले के बीच से निकल जाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ उठी हुई आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेसी इस तरह की धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं है। कांग्रेस पार्टी अश्वनी शर्मा के साथ है। यदि प्रशासन दबाव में आकर कुछ करता है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। कार्यकर्ताओं का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें