फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आग में झुलसे युवक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Wed, 08 Nov 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रेमिका के शादी से इनकार करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने पर महिला थाने के सामने आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले युवक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी विनय ने सोमवार शाम को महिला थाने के सामने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। युवक 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था। एसपी अभिषेक ने बताया कि मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक ने पुलिस को बताया था कि ऊन की रहने वाली विधवा महिला के साथ उसकी दोस्ती हो गई। वह महिला शामली में रहती है और युवक भी उसके मोहल्ले में ही किराये के मकान में रह रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने की तैयारी में थे, लेकिन बाद में महिला ने शादी करने से इंकार कर दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था।
यातायात नियमों का पालन न करने पर 267 वाहन चालकों के हुए चालान
शामली। जिला यातायात प्रभारी ने बताया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध शहर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के 144 चालान हुए। तीन सवारी के 64, बिना सीट बेल्ट के सात, मोबाइल प्रयोग के तीन, नो पार्किंग के आठ यातायात नियम उल्लंघन के 11, बिना डीएल के एक, बिना बीमा के पांच, दोष पूर्ण नंबर प्लेट के 11, रॉन्ग साइड के चार, और प्रेशर हॉर्न के दो और वायु प्रदूषण के सात कुल 267 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें