कांधला कस्बे में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कांधला कसबे के बिजली घर मार्ग निवासी युवक कासिम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार को वह मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा
कासिम के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बताया गया कि मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के अगले दिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित युवक कासिम ने कांधला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।