फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक ने फंदे पर लटकर की आत्महत्या

Wed, 16 Oct 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के गांव करमू खेडी में युवक की मोत के बाद लगी भीड । संवाद
विज्ञापन
शामली। गांव खेड़ीकरमू में 21 वर्यीय युवक शेखर ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू निवासी मेघराज ई-रिक्शा चलाता है। उसके तीन लड़की शादीशुदा है और तीन लड़के अविवाहित थे। मंगलवार शाम को घर पर बड़ा लडका शेखर अकेला था जबकि उसके दोनों भाई किसी काम से कहीं गए थे। उसकी मां भी काम से गई हुई थी। उसी दौरान उसने घर में कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों के घर पहुंचने पर हुई। परिजनों के मुताबिक युवक मजदूरी करता था।
मंगलवार सुबह भी वह मजदूरी पर गया था। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बन गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था। परिजनों ने अभी युवक के आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें