फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक से ऑनलाइन 95 हजार रुपये ठगे

Sat, 23 Nov 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी युवक से ऑनलाइन 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पर शिकायत की है।
विज्ञापन

अंकुर ने साइबर क्राइम थाने पर दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को टेलीग्राम पर घर से ही ऑनलाइन कार्य करने का मैसेज आया था। उन्होंने वेबसाइट जारी की थी, जिसमें व्यावसायिक विज्ञापनों पर क्लिक करने के लिए कहा गया था। उन्हें पहले 10 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद दो बार में रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

इस तरह से तीन दिन में 30 हजार 725 रुपये जमा कराए और लाभ बताकर उनके खाते में 11 हजार रुपये भेजे। इसके बाद उनसे 65 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उन्हें एक लाख 53 हजार रुपये 984 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। उसने अपने 95 हजार 510 रुपये वापस मांगे तो देने से मना कर दिया। साइबर थाना क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें