फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तीन दिन पहले आग में झुलसे युवक की करनाल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने गृह क्लेश के चलते अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी और बाजार में भागने लगा तो बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने युवक के पर पानी व गीले कपड़े तथा चादर डालकर आग बुझाई थी। युवक आग में बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने शामली के एक निजी अस्पताल में युवक को भर्ती कराया था, जहां से उसे करनाल के लिए रेफर कर दिया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। युवक को 72 घंटे के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें