थानाभवन। मंदिर में जा रही दो युवतियोंं के साथ दूसरे वर्ग के पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की देर रात करीब 8:30 बजे युवक मंदिर से आश्रम जा रहा था। इसी बीच दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने मंदिर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने फरमान, अनीस, सलमान, सिन्ना, शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।