फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का संचालन बंद करने के निर्देशा

Tue, 22 Oct 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारी कर ली है। एनसीआर क्षेत्र में संशोधित ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान लागू हो चुका है। डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर पराली जलाने वालों पर एफआईआर और निर्माण कार्यों पर भी पैनी नजर रखने को कहा। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का संचालन तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लैंडफिल साइट्स व नगर के अन्य स्थानों पर कूड़ा जलाए जाने से रोके जाने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दोषी व्यक्तियों, संस्थानों के विरुद्ध जुर्माने आदि की कार्रवाई करें।
शहर में जनित कूड़े का निस्तारण सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थल पर ही कराया जाए तथा कूड़े को परिवहन किए जाते समय वाहन को कवर्ड किया जाए। किसी भी दशा में एकत्रित कूड़े को न जलाया जाये। सड़क के किनारे कच्ची भूमि पर नियमित रूप से जल छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया कि उद्योगों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए तथा निरीक्षण में अगर कोई उद्योग दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में उद्योगों, कोल्हुओं, ईंट भट्ठों व अन्य इकाइयों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग न हो। यदि प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाया जाता है तो उक्त इकाई को तत्काल बंद कराया जाए। परिवहन प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का संचालन बंद कराए।
कहा कि 10 वर्ष पुराने डीजल चालित वाहनों तथा 15 वर्ष पुराने पेट्रोल चालित वाहनों को जब्त किये जाने की कार्रवाई करें। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह, इमरान अली आदि मौजूद रहे।फ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें