फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरात्मा के सॉफ्टवेयर की तरह काम करता है योग

विज्ञापन
शामली में वर्चुअल योग प्रशिक्षण शिविर में योग करती एनएसएस की स्वंय सेवक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के वर्चुअल दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि योग हमारे अंतरात्मा के लिए सॉफ्टवेयर की तरह काम करता है।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ स्वयं सेविका सुमन और मीना ने एनएसएस के लक्ष्यगीत सुनाकर किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि समर्पण भाव, सहयोग करने पर हम अपने अंत:करण को शुद्ध कर सकते हैं। जब तक हम अंदर से शुद्ध नही होंगे, बाहर से मजबूत नहीं होंगे। एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती ने कहा कि एनएसएस के स्वयं सेवक जागरूकता के कार्य में सदैव अग्रणी रहते है। राज्य संपर्क अधिकारी लखनऊ डॉ. अंशुमाली शर्मा ने नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि एनएसएस सलाहकार दिल्ली डॉ. कमल कुमार ने कहा कि शामली के स्वयंसेवकों द्वारा अपने आप को योग से जोड़कर एक सराहनीय कार्य किया है। योग प्रशिक्षक डॉ. श्रीपाल धामा ने सुबह उठकर किए जाने वाले दस मिनट के महत्वपूर्ण क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. बाला, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. किरण, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. चंद्रमौली पटेल, डॉ. गीता रानी, डॉ. राजदीप सिंह, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. एकता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें