शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के परिषदीय स्कूलों में योग सप्ताह मनाने के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योग, व्यायाम और चित्रकला का अभ्यास कराने के निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने जनपद के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूल, पीएमश्री व कंपोजिट विद्यायलों में योग सप्ताह मनाने के निर्देश जारी किए। कार्यक्रम 15 जून से 20 जून तक छात्र-छात्राओं को 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरा सप्ताह बच्चों को योग और व्यायाम का अभ्यास कराते हुए चित्रकला का भी अभ्यास कराया जाए।
उन्होंने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को हर ब्लॉक पर एक विद्यायल का चयन कर अलग-अलग दिन योग दिवस सप्ताह मनाने के निर्देश दिए। इसमें थानाभवन ब्लॉक में 16 जून, कैराना ब्लॉक में 17 जून, ऊन ब्लॉक में 18 जून, कांधला ब्लॉक में 19 जून व शामली ब्लॉक में 20 जून को मनाने के निर्देश दिए।