फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात्विक और अहिंसक स्मृद्धि से युक्त होता है योग : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा योग सात्विक व अहिंसक स्मृद्धि से युक्त होता है। इसलिए जीवन में योग का बड़ा महत्व है।
क्रीड़ा भारती की तरफ से शामली रायफल क्लब पर चल रहे निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में आज 29वें दिन मुख्य वक्ता सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जीवन में योग की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि योगी सात्विक व अहिंसक समृद्धि से युक्त होता है। अर्थात राजसिक, तामसिक व हिंसक समृद्धि में उसका विश्वास नहीं होता। वह प्रकृति के साथ अज्ञान, अन्याय पूर्ण आचरण नहीं करता। योगी अपने शरीर, इंद्रिय मन व आत्मा के अपने अस्तित्व व विभिन्न घटकों के प्रति पूर्ण जागरूक होता है। नया रोग, तनाव, अशांति आदि से मुक्त होकर दिव्य जीवन जीता है। योग करने वाले व्यक्ति का जीवन पूर्ण संतुलित, संयमित और मर्यादित होता है। कार्यक्रम अध्यक्ष आरोग्य भारती मेरठ प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल राणा रहे। इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. श्रीपाल सिंह धामा ने साधकों को विभिन्न आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र स्वामी, जिला मंत्री कमलवीर, जिला सहमंत्री श्वेता आर्या, प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा, प्रधानाचार्य डाॅ. विनीत चौहान, डाॅ. विजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल आर्य, गौरव चौधरी, मंजू आर्या, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें