फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फर्जी क्रॉस केस के लिए रची छेड़छाड़ की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो किशोरियों से छेड़छाड़ के आरोपों का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया। जांच में यह मामला दूसरे पक्ष पर क्रॉस केस करने के लिए षड्यंत्र रचने का पाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक दिन पूर्व कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि घर से कूड़ा डालने जा रही, उसकी नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बनाई। इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले के दो पुत्रों के खिलाफ पिछले माह मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसको लेकर विपक्षी के ऊपर क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए छेड़छाड़ की झूठी साजिश रची गई। पुलिस ने झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें