-शामली रायफल क्लब पर योग प्रशिक्षण शिविर का 31वां दिन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि योग शिविर मान निर्माण की कार्यशाला है। योग से शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए योग को नियमित रूप से करना चाहिए।
शामली रायफल क्लब पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग शिविर के 31वें दिन मंगलवार को साधकों को संबोधित करते हुए डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि शरीर स्वस्थ रखना दुनिया का सबसे आवश्यक कार्य है। युवा पीढ़ी विकारों से दूर रहे और बच्चे अच्छे विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़े व उन्नति करें। मेहनत करें और बड़ों का सम्मान करें। इमानदारी से जीवन जीयें, यही विद्यार्थी जीवन का मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा बच्चों को संस्कारवान बनाएं, तभी अच्छे समाज का निर्माण होगा। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस सरदार सिंह ने कहा कि योग प्रशिक्षण शिविर में सिखाए जा रहे योगासन का हम सतत अभ्यास निरंतर करते रहें, तभी हम अच्छा स्वास्थ्य पा सकते हैं। योगासन का अभ्यास करते रहने से हमारे शरीर के साथ ही मस्तिष्क और हमारी चेतना का भी विकास होता है। इससे संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव है। योग साधिका विदुषी चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण व पेड़ों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर डीएम ने राष्ट्र स्तरीय निशानेबाज पीयूष शर्मा, निशांत बालियान, वंश चौधरी व निखिल पुंडीर को विशेष सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। योगाचार्य डॉ. श्रीपाल सिंह धामा ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा चालन, स्कंद संचालन, कटि शक्ति संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, पर्वतासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी व सचिव डाॅ. विनीत चौहान ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कमलवीर, श्वेता आर्या, जबर सिंह, इंद्रपाल सिंह प्रधान, डाॅ. रूचिता ढाका प्रधानाचार्या, सुधीर राणा प्रधानाचार्य, डाॅ. विजेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, दिव्य प्रभाकर, पंकज जिंदल, प्रेमचंद वर्मा, प्रताप सिंह, श्रवण कुमार, उमेश भार्गव, कनिका वर्मा, शहिस्ता खान, रेशमा, मुकीम खान, मुकीम इलाही, सुहाना, पूनम व अंशु चौधरी आदि मौजूद रहे।