फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शुरू होंगे रोजगार परक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही ब्यूटीशियन, मेहंदी, सिलाई-कढ़ाई का दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

-जनपद के चार कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ती हैं 350 छात्राएं, विभाग ने तैयारी की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में छात्राओं के लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी ताकि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ उनको ब्यूटीशियन, मेहंदी, सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। छात्राएं पढ़ाई के साथ ही इनका भी प्रशिक्षण लेंगी।
विज्ञापन

जनपद में चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल हैं और इनमें 350 छात्राएं शिक्षा लेती हैं। सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए 100-100 सीट निर्धारित हैं। छात्राओं को हाईटेक बनाने के लिए तीन माह पहले सभी स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई थी, जिससे उन्हें कंप्यूटर का ज्ञान मिल सके। इसके लिए शासन ने अलग से बजट भेजा था। अब छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनाने की तरफ सरकार ध्यान दे रही है। इन छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन और मेहंदी लगाने की विधा में भी दक्ष किया जाएगा। पढ़ाई के साथ इन प्रोग्रामों का संचालन कैसे किया जाए। जिला समन्वयक राजीव कुमार देशवाल ने बताया कि छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ ही अपने हाथों की विद्या में दक्ष करने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही लखनऊ में कार्यशाला होगी, जहां पर कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में इसको लागू कर दिया जाएगा। छात्राओं को कौशल विकास योजना के तहत समय-समय पर ट्रेनिंग दिलाई जाएगी, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें