शामली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ तन, स्वस्थ मन की खातिर लोग योगाभ्यास करने को उमड़ पड़े। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील और ब्लाक स्तर पर योग शिविर हुए। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में योग शिविरों के दौरान योगाभ्यास कराया गया। साधकों को योग आचार्यों ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न आसन कराए।
बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भारतीय योग संस्थान की ओर से वीवी इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मृगांका सिंह, अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, एएसपी श्लोक कुमार, सीडीओ रेणू तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डीएम ने कहा कि नियमित योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। पीएम मोदी के प्रयास से योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला और देशवासियों में योग के प्रति भावना जागृत हुई।
इस दौरान एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा, अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, तहसीलदार अभयराज पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शिविर में देवी उमरा कौर, जैन कन्या इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
भारतीय योग संस्थान की ओर से अशोक कोरियर, अलका जैन, अरुण जैन, तरुण जैन, मंजू गर्ग, सुरेश गर्ग, उमेश खुरगान, सुनील गुप्ता, महेश गर्ग, अशोक चावला, राहुल, विशाल तायल, पुनीत द्विवेदी, अनुज गर्ग, डॉ. मनोज शर्मा, एसके आर्य आदि मौजूद रहे। वहीं, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आरके इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया।
जिसमें रोटरी क्लब, वैश्य महिला समाज, लायंस क्लब आदि संस्थाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम सुबह पांच बजे से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, प्रसन्न चौधरी और विशिष्ठ अतिथि राजेश्वर बंसल, विपिन कौशिक, राजकुमार गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन जिला प्रभारी कर्ण सिंह व पूरण चंद आर्य ने किया। मुख्य योग शिक्षक सतीश तायल, कुमुद शर्मा व मुकेश कुमार ने योग का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र, अनुज खंडेवाल, मुकेेश कुमार, सुनील अरोरा मौजूद रहे।