फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी मेकगिं प्रतियोगिता में यशिका ने पाया पला स्थान

विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में सजी राखी दिखाती छात्रा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में यशिका ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

शामली। शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन के पर्व के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा यशिका ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
मेपल्स एकेडमी में शनिवार को राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए घर के सामान जैसे मोती, सितारे, पेपर कुलिंग, ईयर वर्ड, रंग-बिरंगे रिबन, स्पार्कल शीट, गोल्डन चेन आदि वेस्ट मैटीरियल का प्रयोग कर सुंदर राखी तैयार की। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने राखियों का अवलोकन करते हुए सराहना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा यशिका ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 11 की शिवांशी तरार व कक्षा 12 की छात्रा अन्नया पंवार ने द्वितीय और कक्षा नौ की छात्रा माही व कक्षा 12 की छात्रा निकुंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 के मुकुल शर्मा, कक्षा 11 की मुस्कान चौधरी, ईशु तरार व कक्षा नौ की छात्रा पलक को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने घर पर रहकर राखियां बनाई और ऑनलाइन रहकर प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल में ऑनलाइन राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। वर्ग अ में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 10 की खुशी मलिक प्रथम, कक्षा 11 की रिया मलिक द्वितीय व कक्षा नौ की दृष्टि चौहान तीसरे स्थान पर रही। वर्ग ब में कक्षा आठ ब की रिया प्रथम और वर्ग स में कक्षा तीन की पलक सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

शामली बीएसएम स्कूल में सजी राखी दिखाती छात्रा- फोटो : SHAMLI

शामली मेपल्स एकेडमी में आयोजित राखी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें