यमुना का पानी नहीं आया गंदेवड़ा संगम में, नहर सूखी
जलालाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए यमुना का पानी शनिवार को भी नही आ पाया है। यदि कार्तिक पूर्णिमा पर गंदवेड़ा संगम में यमुना का पानी आ गया, तो गंदे पानी में श्रद्धालु कैसे स्नान कर पाएंगे। यमुना का पानी न आने से गंदवेड़ा संगम सूखा पड़ा रहा। पूर्वी यमुना नहर के अपर खंड के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान के लिए यमुना नहर में पानी की डिमांड भेजी गई है। डिमांड के बावजूद गंदेवड़ा संगम में शनिवार को यमुना का पानी नही पहुंचा है। उनका कहना है कि गंगा का पानी आने की उन्हें जानकारी नही है।