सीओ ने बूथों का किया निरीक्षण
कांधला। एक दिसंबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर शनिवार को सीओ कैराना जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने नगर पालिका परिषद में बनाए तीनों बूथों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्नातक वोटरों के लिए नगर पालिका परिषद में एक सेंटर और तीन बूथ बनाए गए हैं। तीनों बूथों पर एक-एक उपनिरीक्षक सहित पांच-पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।