कैराना यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। मैदानी व पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। एक दिन पहले यमुना का जल स्तर 229.3 मीटर था। वहीं, सोमवार को यमुना का जल स्तर बढ़कर 229.7 मीटर हो गया जो चेतावनी बिंदु से सवा मीटर कम है।
मैदानी व पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। रविवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 21541 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया था। सोमवार को फिर से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव और अधिक हो गया। जिसके चलते सोमवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 25841 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई। इससे यमुना का जलस्तर बढ़कर 229.7 मीटर हो गया। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। फिलहाल यमुना से अभी कोई खतरा नहीं है। संवाद