फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने का अभियान शुरू

विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित आधार नंबर एकत्रीकरण अभियान के शुभारंभ पर डीएम जसजीत कौर का स - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाने अभियान सोमवार से शुरू हो गया। डीएम जसजीत कौर ने वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग आधार नंबर अभियान के अंतर्गत दें।
डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए अगस्त माह में 7 व 21 अगस्त को विशेष शिविर सभी बूथों पर आयोजित किए जाएंगे। यदि कोई मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है, तो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है। आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र के जुड़ जाने से मतदाताओं की वास्तविक संख्या का पता चलेगा। इससे कोई भी व्यक्ति किसी और की जगह वोट नहीं कर पाएगा। डीएम जसजीत कौर ने बीएलओ रुचि लेकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह, स्विप कोऑर्डिनेटर अजय बाबू शर्मा, प्रधानाचार्य एसके आर्य, बीएलओ,मतदाता व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन

आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए बीएलओ के साथ बैठक
फोटो
कैराना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक अगस्त से मार्च 2023 तक मतदाता को उसके आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बीएलओ डोर टू डोर जाकर फार्म-6बी में एंट्री दर्ज करेंगे। सोमवार को तहसील सभाकक्ष में तहसीलदार प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि आज से शुरू होकर मार्च 2023 तक यह अभियान चलेगा। 7 अगस्त और 21 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें बीएलओ डोर टू डोर जाकर फार्म 6बी में मतदाता का निर्वाचन क्षेत्र, मतदाता का नाम और आधार कार्ड का नम्बर दर्ज करेगें। बाद में समस्त बीएलओ को फार्म 6बी वितरित किए गए।
विज्ञापन

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन
फोटो
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के स्वामी स्वरूपानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट विश्वास कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ऊन द्वारा विद्यार्थियों अध्यापक गणों एवं अन्य सभी को अपनी वोटर आईडी को आधार से लिंक कराने के बारे में जानकारी दी। स्वीप सह समन्वयक नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि आधार कार्ड लिंक करवाना स्वैच्छिक ह,ै यदि किसी मतदाता के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक /डाकघर द्वारा जारी की गई पासबुक ,श्रम मंत्रालय की स्कीम के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करके फार्म-6 बी भर सकता है। बीएलओ घर-घर जाकर फार्म 6 बी भरने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत कस्बा गढ़ी पुख्ता के पूर्व चेयरमैन विजय गिरी, संस्थान के चेयरमैन उदयवीर गिरी, मोहित बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें