फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 

Fri, 23 Nov 2018 11:37 PM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ गया। हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी पहुंची। पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र में यूपी-हरियाणा सीमा स्थित यमुना तट पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों ने यमुना नदी की पवित्र जलधारा में स्नान किया और पूजा अर्चना कर अपने परिवार में सुुख शांति की कामना की। इस दिन दान पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। लोगों ने वस्त्र, कपड़े और अन्न गरीबों को भेंट किए। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी स्नान को पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पानीपत-शामली मार्ग जाम ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे। करीब 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान बताया गया है।

सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त रहे
कैराना। यमुना तक पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तहसील प्रशासन की टीम और भारी पुलिस व्यवस्था की थी। तहसीलदार रनबीर सिंह भी दिन भर यहां डटे रहे। कैराना के अलावा शामली से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैैनात किया गया था। महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया था। इसके अलावा आठ गोताखोरों राधेलाल, बिल्लु, जावेद, साजिद, नौशाद, दिल्ला, अफजाल, नानू आदि को तैनात किया था। एक नाव की व्यवस्था भी की गई थी। इसमें पुलिस और गोताखोर बैठकर गश्त कर रहे थे।  
विज्ञापन


चौकी हरियाणा की, गश्त यूपी पुलिस की  
कैराना। यमुना पुल के अंतिम छोर पर हरियाणा पुलिस की चौकी बनी है, लेकिन जिस जमीन में ये चौकी है वो जमीन यूपी सरकार के हिस्से में आती है। इस चौकी पर हरियाणा पुलिस नजर नहीं आई बल्कि यूपी की कैराना पुलिस ने ही यहां पर निगरानी की। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी थी। इस लिए यमुना पार भी हमारी पुलिस तैनात रही।   

सफाई में लगी रही नगर पालिका
कैराना। कैराना नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को भी सफाई कर्मचारियों से यमुना तट की सफाई कराई थी। शुक्रवार को स्नान के दिन भी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी यमुना तट पर सफाई व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें