फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पहाड़ों पर बारिश से यमुना फिर उफान पर

विज्ञापन
कैराना में उफान पर बहती यमुना -संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार को जलस्तर 229.70 मीटर था, जो बुधवार को 62 सेंटीमीटर बढ़कर 230.32 मीटर पर पहुंच गया। 17 अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से 1.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु (231 मीटर) को पार कर गया था। इसके बाद डिस्चार्ज घटकर मंगलवार को 34,795 क्यूसेक रह गया था। बुधवार को पहाड़ों पर अधिक बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से 52,448 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुबह 8 बजे तक नदी का जलस्तर 230.32 मीटर दर्ज किया गया। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें