फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे अवैध रेत खनन की हकीकत जानी

Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा के नेतृृत्व में अवैध रेत खनन को लेकर गोपनीय ढंग से छापामारी की गई। कई स्थानों पर यमुना नदी किनारे वाहनों के पहियों के निशान मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि रेत खनन हुआ है। 
विज्ञापन


मंगलोरा और बिडौली क्षेत्र से अवैध रेत खनन के संबंध में आ रही शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार रात करीब दो बजे जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर खनन तो नहीं मिला, मगर वाहनों के पहियों के निशान दिखाई दिए, जिससे स्पष्ट होता है कि खनन किया गया हो।

जिलाधिकारी ने झिंझाना थानाध्यक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश का कड़ाई से पालन कराएं। झिंझाना से लौटते समय मेरठ-करनाल मार्ग पर चार ट्रकों को पकड़ा गया, जिनमें रेत और बजरी लदी हुई थी। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ सिटी उपेंद्र यादव, सीओ कैराना भूषण वर्मा और खान अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें