फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना व ब्लैक फंगस से मुक्ति के लिए निकाली यज्ञ रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मुक्ति के लिए निकाली यज्ञ रथयात्रा
विज्ञापन

शामली, कैराना। कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए आर्य समाज ने नगर में यज्ञ रथयात्रा निकाली।
कोरोना संक्रमण ने हर तरफ लोगों को चपेट में ले रखा है। इसके अलावा ब्लैक फंगस के भी केस लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण, ब्लैक फंगस और वायु शुद्धीकरण के लिए कैराना के आर्य समाज ने सोमवार को महायज्ञ का आयोजन किया। आर्य समाज के डॉ. विजेंद्र, मोहनलाल आर्य व कुलदीप सिंघल आदि सदस्यों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा यज्ञ रथयात्रा निकाली। महायज्ञ के लिए हवन तैयार किया गया। यज्ञ रथयात्रा सुबह नौ बजे चौक बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ हुई तथा बाजारों व नगर की कॉलोनियों से होते हुए पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पहुंची। इसके बाद आर्य समाज मंदिर में यज्ञ रथ यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यज्ञ रथ में विशेष जड़ी बूटियों द्वारा निर्मित हवन सामग्री की आहुति देकर लोगों ने अपना योगदान दिया तथा भगवान से कोरोना महामारी का विनाश करने एवं ब्लैक फंगस से बचाव के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें