अब एक्सईएन का अनीस से बात करते हुए आडियो वायरल हुआ है। इसमें एक्सईएन कह रहे हैं कि कोई आदमी तुम्हारे के लिए परेशान घूम रहा, तुम्हारा पैसा पोर्टल पर चढ़ने से रुकवा दिया। युवक कहता है कि सर, सिर्फ एक दिन का समय दे दीजिए। जिस पर एक्सईएन कहते हैं कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जब छह लाख 80 हजार दोगे, तब पता लगेगा। चाहे सल्फास खा लो, मगर रुपये जमा करो।
अनीस जल्द रुपये जमा करने की बात कह रहा है। एक्सईएन का कहना है कि युवक के यहां पर छापामारी के दाौरान बिजली चोरी पकड़ी गई थी, उसे जुर्माने की राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा था।
रुपये मांगने या फिर हड़पने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। उधर, अनीस का कहना है कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले की शिकायत अब वह मुख्य अभियंता से करेगा।