फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर कैराना में भी हराएंगे ः प्रवीण

Thu, 05 Apr 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना।  गोरखपुर से सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि कश्यप, दलित और मुस्लिमों के एकजुट होने से भाजपा में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गोरखपुर में भाजपा को हराया गया, वैसे ही कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी एकजुट होकर भाजपा को हराना है।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा झिंझाना में बिड़ौली बस स्टैंड के पास मैदान पर महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में गोरखपुर के सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद का सम्मान किया गया। सांसद प्रवीण निषाद ने कहा की मुस्लिम, दलित और कश्यप समाज के एकजुट होने की वजह से भाजपा में बेेचैनी है। गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। अब कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी दलित, मुस्लिम और कश्यप समाज के लोग एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएंगे।

वहीं, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अराजकता करने पर उतारू है। बदमाशों के नाम पर वाहवाही बटोरने के चक्कर में फर्जी मुठभेड़ में निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। सरकारी विभागों में बिना सुविधा शुल्क के काम नहीं हो रहे हैं। सपा, बसपा और निषाद पार्टी के एक साथ आने से भाजपा में घबराहट बनी हुई है। कश्यप, दलित और मुस्लिम समाज के लोग कैराना सीट के उपचुनाव में भी भाजपा को हराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।  वहीं, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। भाजपा ने एक रणनीति के तहत झूठे वादे करके देश की जनता को गुमराह किया और सत्ता हासिल कर ली। अब समय आ गया है, जब भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। सभी लोग जाति धर्म भूलकर एकजुट होकर आने वाले कैराना उपचुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताएं। इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, विधायक नाहिद हसन, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मन्नान, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर कश्यप, सपा नेता अश्वाक कुरैशी, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के जिलाध्यक्ष सोनू कश्यप, पीरजी मुकर्रम, हैदर पीरजी, सपा नगराध्यक्ष नवेद पीरजी, देवेंद्र, राकेश, विशाल कश्यप, अनुज, प्रदीप जिला संयोजक, राजकुमार कश्यप मेरठ, पुष्पेंद्र कुमार, सीताराम कश्यप दिल्ली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें