फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय आंवला नवमी पर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के मंदिरों में अक्षय आंवला नवमी मनाई गई। जलालाबाद के पंजाबी सत्संग भवन व मीठी कुई आश्रम में आंवला के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अक्षय आंवला नवमी पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद श्री कृष्णनाम का संकीर्तन किया। आंवला के वृक्ष की जड़ में कच्चा दूध अर्पित किया गया। वृक्ष के चारों ओर कच्चे सूत से परिक्रमा की गई। पंडित प्रणव भारद्वाज ने विधि-विधान से पूजन कराया, पूजन करने वालों में रमा गर्ग, यज्ञेश देवी, बबीता उपाध्याय, पूनम शर्मा, नीलम शर्मा, वीरा आहूजा, नमिता, अवनीश आहूजा, राजकुमार रोहिला, पंडित राधेश्याम शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें