फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें श्रमिक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर नगरपालिका में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि श्रमिक अपना पंजीकरण कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। वहीं, उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने वाले 12 से अधिक श्रमिकों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि पूर्व में हर व्यक्ति भले ही किसी पद पर हो, किसी न किसी रूप में श्रमिक हैं। सभी के काम बांटें गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले श्रमिकों के काम की सीमा नहीं होती थी। सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन, आज ऐसा नहीं है। श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा भी मिली है और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। श्रमिकों के आठ घंटे कार्य की सीमा निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियों में लगे हुए श्रमिकों के लिए अलग योजना है, जबकि अन्य श्रेणी के श्रमिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय बनाए गए हैं, जिनमें श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा के साथ ही रहने, खाने और तमाम व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन

सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीएम ने योजनाओं का लाभ लेने वाले 12 से अधिक श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद, ईओ समीर कुमार कश्यप, सहायक श्रमायुक्त अचला पांडेय, तासिम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें