फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन

शामली। मेरठ करनाल हाईवे पर निर्माण कार्य करने वाले राजस्थान निवासी श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई।
राजस्थान के जिला सीकर के गांव बजोला निवासी 24 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र कैशला शामली जनपद में मेरठ-करनाल हाईवे निर्माण के ठेकेदार के पास श्रमिक का कार्य करता था। बृहस्पतिवार रात को काम करने के बाद प्रदीप गांव लांक स्थित अपने किराये के मकान पर साथी मजदूरों के साथ चला गया था। देर रात में करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक साथी श्रमिकों ने बताया कि पंखे का तार लगाते समय प्रदीप को करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि श्रमिक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें