शामली। इंडस्ट्री एरिया स्थित एक फैक्टरी में कैमिकल भाप की चपेट में आने से झुलसे श्रमिक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने फैक्टरी मालिक व मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मेरठ निवासी राजीव कुमार शर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता था। परिजनों के अनुसार गत 15 जनवरी को शाम करीब चार बजे केमिकल भाप की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। इसको गंभीर अवस्था में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर श्रमिक का उपचार चल रहा था, लेकिन केमिकल भाप फेफड़ों तक पहुंच जाने के कारण सोमवार को श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहरा मच गया। मृतक श्रमिक के परिजन शेखर शर्मा ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए फैक्टरी मालिक हरेन्द्र सिंह व मैनेजर मोहम्मद रफीक की लापरवाही से श्रमिक की मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री का कहना है कि मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
...
पहले भी हो चुकी घटनाएं
श्रमिक के परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री में वायलर फटने से पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, मगर मैनेजर और अन्य पदाधिकारियों ने श्रमिकों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। यही नहीं, बॉयलर को ठीक भी नहीं कराया गया, जिसके कारण हादसा हुआ।