फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव और कांवड़ मेले की तरह मिलकर काम करें

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चुनाव और कांवड़ मेले की तरह मिलकर काम करें
विज्ञापन

शामली। अयोध्या प्रकरण पर संभावित फैसले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैनात किए गए जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बीफ्रिंग की।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट से कहा कि इस संवदेनशील मसले पर सबसे ज्यादा जरूरत अफवाहें रोकने की है। आजकल व्हाट्सएप, फेस बुक इंस्टाग्राम आदि कई माध्यमों से भड़काऊ बातें फारवर्ड कर दी जाती हैं जो एक दूसरे से फारवर्ड होकर समाज में फैल जाती हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरत इन्हें रोकने की है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस तरह माहौल खराब करने वालों पर साइबर सेल और पुलिस के दो दर्जन एक्सपर्ट पुलिस कर्मियों की टीम रहेगी जो विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर नजर रखेगी।
डीएम ने बताया कि जिले में पुलिस प्रशासन के कुल 116 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। सभी से कहा गया कि वह आज से ही अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं और वहां के सभी वर्गो के गण्यमान्य लोगों से संपर्क कर संवाद बनाएं और उनके संपर्क नंबर लेकर लगातार वार्ता करते रहें। ये भी कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों, मस्जिदों में बनाई गई समिति के लोगों के साथ बैठक करते रहे और क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गौशालाओं पर भी नजर रखें।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज में जाकर बच्चों से बात करे और उन्हें विशेष रूप से यह बताया जाए कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले मेसेज को फारवर्ड न करें। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिस तरह सब मिलकर शांतिपूूर्ण ढंग से चुनाव ,कांवड़ मेला संपन्न कराते हैं उसी तरह इसे भी लें। बैठक में सभी पुलिस और जिला स्तरीय अधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल थे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बना कंट्रोल रुम
यदि कहीं भी कुछ गलत होता है या कोई घटना हो रही है। या कोई भड़काऊ टिप्पणी आदि मेसेज कर रहा है तो जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम में सूचना दी जा सकती है। इसका नंबर 01398-270203 पर भी अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें