फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को बांटने की नीति पर काम हो रहा : अलंकार

Mon, 09 Feb 2026 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली पहुंचे निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश के निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश को बांटने की दिशा में काम हो रहा हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान में डिवाइड एंड रूल की नीति अपनाई जा रही है, जो देश और समाज को विखंडित कर रही है। कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 567 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया था लेकिन अब देश को बांटने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एससी/एसटी एक्ट का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है और निर्दोषों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्थानीय बताते हुए अपना समर्थन जताया, लेकिन बाहरी प्रभाव वाले नेताओं पर प्रदेश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि आज जनरल व ओबीसी को यूजीसी के माध्यम से तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें