फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ते ही गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार

विज्ञापन
शामली में एक दुकान पर बिकते ऊनी कैप। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सर्दी बढ़ते ही गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार
विज्ञापन

शामली। दिवाली के बाद हुई बारिश और हवा चलने से ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बच्चों और बड़ों के लिए ऊनी कैप खरीदे जा रहे हैं, जबकि महिलाओं को प्रिंटेड कार्डिगन और डिजाइनर व फर लगी जैकेट खूब भा रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार और बढ़ेगा। दुकानदारों ने सर्दी के सीजन के लिए कपड़ों का स्टाक मंगा लिया है।
सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में दस्ताने, इनर, टोपी, मफलर, मोजे, जैकेट, महिलाओं के कार्डिगन एवं ऊनी पायजामों की काफी मांग रहती है। जिले में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही गर्म कपड़ों का बाजार भी शुरू हो गया है। हनुमान रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, नगर पालिका रोड, कबाड़ी बाजार गारमेंट्स की दुकानों पर ऊनी कपड़ों की भरमार हो गई है। इसके साथ ही वीवी कॉलेज रोड पर भी कई लोगों ने जैकेट की दुकानें लगा ली हैं। इनके पास 500 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की जैकेट उपलब्ध हैं। जैकेट विक्रेता अनुपम गोयल ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले माल मंगा लिया था। लेदर जैकेट, और विंटर चिटर की काफी मांग रहती है। दुपहिया वाहन चालक इन्हें ही ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि ये हवा को रोकती हैं। नाला पटरी रोड के दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि अभी खरीदारों की संख्या कम है, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में भी रौनक बढ़नी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए प्रिंटेड और कढ़ाई वाले कार्डिगन हैं। महिलाएं इन्हें ही ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए मंकी कैप पसंद किए जा रहे हैं। कार्टून कैरेक्टर डोरे मोन, नोबेता, मिकी माउस और शिन चैन बने हुए कैप बच्चों को खूब भाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म शॉल और पायजामों की मांग
सदी के लिए गर्म शॉल की काफी मांग है। पसमीना शॉल की अच्छी मांग रहती है। यह शॉल मुलायम एवं हल्के होते हैं, लेकिन इनमें गर्माहट काफी रहती है। महिलाएं छपाई वाले शॉल पसंद करती हैं जबकि सोमवार पुरुषों के लिए मुलायम चादरें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए ऊनी पायजामे भी उपलब्ध हैं। विक्रेता अंशुल ने बताया कि ये पायजामे तरह-तरह के डिजाइन वाले हैं। इनका दाम 300 रुपये से शुरू है। क्वालिटी के आधार पर दाम हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें