फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पेड़ों के सौदे में नुकसान...और पेड़ से लटककर जिंदगी से हार गया ठेकेदार मुकेश!

Fri, 23 May 2025 10:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के गढ़ीपुख़्ता में पेड़ों की खरीद-फरोख्त करने वाले ठेकेदार मुकेश का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के निकट जंगल में एक पेड़ से लकड़ी ठेकेदार मुकेश (40) का शव लटका हुआ मिला। परिजनों और पुलिस को आशंका है कि पेड़ों की खरीद-फरोख्त में नुकसान के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मुकेश शुक्रवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पास के जंगल में एक पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका शव देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आई ये बात
पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक छानबीन के बाद इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस के अनुसार, मुकेश पेड़ों की ठेकेदारी करता था और हाल ही में कारोबार में घाटा लगने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें