फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं को मिलेगा पिंक टॉयलेट का तोहफा

Tue, 05 Mar 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की महिलाओं को जल्द ही पिंक मोबाइल और साधारण पिंक टाॅयलेट का तोहफा मिल सकेगा। इसके लिए नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर के 25 वार्डों में पिंक टाॅयलेट बनाने की तैयारी की है। जल्द ही टॉयलेट के लिए ठेका छोड़ा जाएगा। इसके अलावा शहर के 11 सरकारी स्कूलों की सूरत भी बदली नजर जाएगी। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर ली है।
विज्ञापन

शहर में अलग से शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में महिला टॉयलेट की लगातार मांग की जा रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि शहर के 25 वार्डाें में जल्द ही पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे। पिंक टॉयलेट के संचालन का जिम्मा नगर पालिका किसी महिला को ही सौंपेगा, ताकि महिलाओं को आने और जाने में किसी तरह का संकोच न हो। चेयरमैन ने बताया कि टॉयलेट के अंदर वॉश बेसिन, बच्चों का डायपर बदलने, सेनेटरी नेपकिन, वेडिंग मशीन आदि भी लगवाई जाएगी। इसके अलावा सफाई के लिए अलग से तीन टीमों को लगाया जाएगा, जो प्रतिदिन सभी वार्डों में जाकर सफाई करेंगे।

विभिन्न वार्डों का भ्रमण करेगी मोबाइल पिंक टॉयलेट वैन
शहर में दो मोबाइल पिंक टॉयलेट वैन भी चलवाई जाएगी, जिसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या फिर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर खड़ा किया जाएगा, ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे पिंक टॉयलेट
लाजपत राय, बूढ़ा बाबू, पंजाबी कॉलोनी, पंसारियान, नंदू प्रसाद, कलंदरशाह, गऊशाला रोड, तैमूरशाह, काका नगर, रेलपार, काजीवाड़ा, अटल विहार, आर्य पुरी, नया बाजार, माजरा, शांतिनगर, गुजरातियान, नगर पालिका कॉलोनी, धीमानपुरा, दयानंद नगर, शुगर मिल आदि।

डेढ़ करोड़ से होगा सुंदरीकरण
नगर पालिका चेयरमैन के अनुसार डेढ़ करोड़ की लागत से शामली शहर के 11 प्राथमिक विद्यालयों में बैंच से लेकर दीवार और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिसके लिए रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। अगले माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कंपनी को भी ठेका दिया गया है। प्रयास रहेगा कि आचार संहिता से पहले कार्य शुरू करा दिया जाए।

जल्द ही टाॅयलेट स्थापित कराए जायेंगे। इसके अलावा समय-समय पर महिलाओं से पिंक टॉयलेट के संबंध में सुझाव भी मांगे जाएंगे। प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

-अरविंद संगल, चेयरमैन, नगर पालिका शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें