फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब ट्रीटमेंट के बाद ही कृष्णा नदी में डाला जाएगा नालों का पानी

Tue, 05 Mar 2024 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नमामि गंगे परियोजना के तहत कस्बे से निकलने वाले दूषित पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा साफ कर कृष्णा नदी में डाला जाएगा। सरकार ने परियोजना को पूरा करने के लिए 97 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कृष्णा नदी में कस्बे से निकलने वाले तीन नाले गिरते हैं। नाले के पानी के उपचार हेतु नगर पंचायत द्वारा कृष्णा नदी के पास पट्टी चौधरान में नवीन परती खसरा नंबर 424 रकबा 0.041 और खसरा नंबर 625 रकबा 0.369 में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। जल निगम द्वारा नगर पंचायत थानाभवन में शीघ्र ही अंकन 97.19 करोड़ की लागत से 10 एमएलडी का एसटीपी व सीवर लाइन का कार्य किया जाएगा। जिससे नगर से निकलने वाले पानी को शुद्ध कर नदी में प्रवाहित किया जाएगा।
कई सालों से क्षेत्र के लोगों द्वारा कृष्णा नदी में दूषित पानी प्रवाहित करने को लेकर समस्या के समाधान की मांग की जाती रही है। नागरिकों को उम्मीद है कि सरकार द्वारा किए जाने वाला प्रयास कृष्णा को दूषित होने से तो बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें