-कलक्ट्रेट में डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम रविंद्र सिंह के नाम एसडीएम उदभव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मौसम गर्म होने और लू चलने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 तक करने की मांग की।
कलक्ट्रेट में शनिवार को उप्र महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने बताया कि इस समय जिले का तापमान बढ़ता जा रहा है। इस समय गर्मी व लू चल रही है। इस समय विद्यालयों के संचालन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित है। भयंकर गर्मी व तेज धूप में छुट्टी के समय विद्यालयों से घर लौटते समय बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों में भी स्थानीय मौसम की परिस्थिति के अनुसार अत्याधिक गर्मी व लू के कारण विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौसम अनुकूल होने तक जिले के परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की। इस अवसर पर संघ की जिला महामंत्री कुसुमलता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाइस्ता, उपाध्यक्ष राजेश व रेशमा आदि मौजूद रहे।