फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला झूल महिलाओं ने गाए सावन के गीत

Sun, 12 Aug 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के केएस मेमोरियल स्कूल भनेड़ाजट में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली जिले में हरियाली तीज के मौके पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर सावन के गीत गाए।
विज्ञापन




रविवार को सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली के प्रांगण में लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा तीज उत्सव का उद्घाटन क्लब की प्रथम महिला लायन प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया। लायंस क्लब की ओर से तीज उत्सव में 11 प्रकार के झूलों व 13 प्रकार के विभिन्न खेलों की व्यवस्था विशेष रूप से महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के लिए की गई है। मुद्रा प्रतियोगिता में वैष्णवी शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में सालवी वर्मा तथा  मीनू वर्मा, नृत्य प्रतियोगिता में  कविता गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी 31 महिलाओं में से आज तीज राज कुमारी के रूप में आर्या गर्ग, तीज रानी के रूप में लायन रितु गर्ग तथा तीज महारानी के रूप में लायन अनीता विश्वकर्मा को निर्णायक मंडल द्वारा चुना गया। महिलाओं के द्वारा आज झूलों का विशेष रूप से आनंद लिया गया अंत में सभी महिलाओं बच्चों व क्लब के सदस्यों के लिए स्वादिष्ट चाट पकौड़ी वह मिष्ठान का आनंद लिया गया। तीज उत्सव में लायन अनुराधा संगल लायन डाक्टर  अर्चना शर्मा, अंजू गोयल, अनीता विश्वकर्मा, अरुणा शर्मा, अंजू शर्मा, डॉ. मीनल वशिष्ठ, नीति गर्ग, प्रियंका वर्मा, मानसी गोयल, पारुल संगल, प्रिया गर्ग, रेणु तायल, ऋतु गर्ग, स्वीटी जैन, रूबी जिंदल, मानसी गोयल, मुक्ता तायल, ऋतु मित्तल, चारु जैन, ममता पूरी, निधि गर्ग, मीनू वर्मा, रीता गर्ग, कविता गर्ग आदि उपस्थित रहीं।




कार्यक्रम की संयोजिका लायन अनुराधा संगल, लायंस क्लब शामली क्राउन के संस्थापक अध्यक्ष लायन संजय संगल ने विचार व्यक्त  किए। कार्यक्रम की सह संयोजिका लायन पारुल संगल ने बताया  कि तीज उत्सव में अनेक खेलों का आयोजन रखा गया। निर्णायक के रुप में भी डॉ. अर्चना शर्मा, नीति गर्ग तथा अनुराधा संगल रहीं। उधर भनेड़ा जट में केेएस मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में हरियाली तीज पर  मेंहदी  प्रतियोगिता  आयोजित की गई। बालिकाओं में प्रथम स्थान पर शिवानी अंवतिका द्वितीय, आरजू तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रोहताश कुमार ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं को प्रशंसा की। इस मौके पर लोकेंद्र, मुकेश, प्रदीप, रामवीर, काजल, संगीता,  विकास,  नीरज आदि मौजूद रहे। संचालन  उपप्रधानाचार्य विकास कुमार ने किया।
विज्ञापन



मेहंदी लगवाने के लिए मची होड़
शामली। महिलाओं के लिए खास महत्व वाला त्योहार हरियाली तीज है। तीज की तैयारियों के लिए महिलाओं ने पार्लरों में पहुंचकर खूब सजना संवरना किया। वहीं. मेहंदी लगवाने वालों के यहां भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। कास्मेटिक और कपड़ों की दुकानों पर सुबह से शाम तक श्रृंगार व कपड़े खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं के साथ में छोटी-छोटी बच्ची भी मेहंदी लगवाती नजर आईं।
विज्ञापन



महिलाएं सोमवार को पूरा दिन पार्लरों पर सजने संवरने और मेहंदी लगवाने व अन्य खरीदारी करने में लगी रहीं। शाम के समय भी बाजारों में कपड़े व कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाएं चूड़ियां व अन्य श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। बड़े बाजार में शाम के समय लाइन से बैठक सुंदर मेहंदी लगवाती नजर आई। वहीं, पार्लरों में भी विवाहित महिलाएं फेशियल, हेयर कटिंग, थ्रेडिंग, फुल मेकअप और ब्लीच कराती नजर आईं। पार्लर संचालिकाओं ने लुभावने वाले ऑफर देकर अच्छी कमाई की। सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित पार्लर संचालिका अनिता व नाला पटरी स्थित संचालिका रश्मि गर्ग ने बताया कि  फुल मेकअप के साथ कटिंग फ्री, ब्लीच व फेशियल के साथ थ्रेडिंग फ्री, फेशियल के साथ मेहंदी फ्री लगाई जा रही है। वहीं, मेहंदी लगाने वाले गोपाल व राजू ने बताया कि वह हथेली पर मेहंदी लगाने के 50 रुपये व कोहनी तक लगाने के 150 रुपये ले रहे हैं। तीज त्योहार पर दुकानदारों व पार्लर व मेहंदी लगाने वालों ने अच्छी खासी कमाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें