फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली की महिलाओं को पसंद आ रही कलकत्ता और आगरा की बनी मां दुर्गा की मूर्तियां

Sat, 28 Sep 2024 03:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में नवरात्री पर दुकान पर  सजी सांझी । संवाद
विज्ञापन
शामली। नवरात्र के नजदीक आते ही बाजारों में मां दुर्गा की मूर्तियों की दुकानें सज गईं हैं। दुकानों पर मूर्तियों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ आने लगी है। इस बार शामली की महिलाओं को कलकत्ता और आगरा की मूर्तियां खूब पसंद आ रहीं हैं। जिनकी कीमत 30 रुपये से नौ हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का आगमन शुरू होने वाला है। इससे पहले नगर का बाजार मां दुर्गा की मूर्तियों से सज गया है। नया बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, वर्मा मार्केट, हनुमान रोड, बुढ़ाना रोड, माजरा रोड, नेहरू मार्किट पर मां दुर्गा की मूर्तियों की दुकानें लगी हैं। जिसमें मां दुर्गा की भव्य मूर्तियों को रखा गया है। गांव देहात में महिलाओं ने मिट्टी एकत्र करके मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण शुरू कर दिया है।
नवरात्र से एक दिन पहले घरों में माता का दरबार सजाकर मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। नौ दिन तक मां भगवती की पूजा विधि विधान के साथ की जाएगी। मूर्ति विक्रेता अर्जुन का कहना है कि दुकानों पर छोटी से लेकर बड़ी मूर्तियों को पसंद किया जा रहा है। इस बार मां दुर्गा की मूर्ति 30 रुपये से लेकर नौ हजार रुपये तक की है। बड़ी मूर्तियों को भी महिलाएं खूब पसंद कर रहीं हैं।
विज्ञापन

हनुमान रोड पर मूर्ति विक्रेता प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में शामली के अलावा कलकत्ता, मेरठ, आगरा और सहारनपुर से मां दुर्गा की मूर्तियां बेची जा रहीं हैं। उसने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा पसंद कलकत्ता की मूर्तियां महिलाओं द्वारा पसंद की जा रही है। क्योंकि उसमें सबसे ज्यादा फिनिशिंग दिखाई दे रही है। वहीं मंदिरों में भी सफाई का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें