फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाहनों से कुचलने से व्यक्ति की मौत, घंटों तक शव को कुचलते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर जलालाबाद बिजलीघर के निकट शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वाहनों के कुचलने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। करीब दो घंटे तक शव को वाहन कुचलते रहे, जिससे शव के टुकड़े हो गए। चेहरा बुरी तरह से कुचलने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद बिजलीघर के निकट अल सुबह सड़क के बीचोंबीच वाहन से कुचला हुआ महिला का शव पड़ा होने क़ी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सड़क से किसी तरह अलग किया गया। शव के हाथ और शरीर के अन्य अंग अलग होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पहले शव महिला के होने की सूचना थी। बाद में शव पुरुष का निकला। हत्या कर शव को डालने की भी आशंका जताई जा जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही शव की हत्या या फिर सड़क हादसे में मौत का पता लग सकेगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें