थानाभवन में नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए वेबिनार कार्यक्रम में भाग लेती सीमा गौड
- फोटो : SHAMLI
शामली। मिशन शक्ति-3 अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा थानाभवन ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं की वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
शुक्रवार को आयोजित वेबिनार का शुभारंभ शिक्षिका सलूजा ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. गौरी कुसुम (कार्यक्रम समन्वयक) एमएचआरडी शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व दिगंबर जैन गवर्नमेंट कालेज बड़ौत की प्रोफेसर डॉ. किरण रहे। बीएसए गीता वर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के कार्य की सराहना की। मिशन शक्ति अभियान थानाभवन की नोडल अधिकारी सीमा गौड ने बताया कि शिक्षिका उमा, विनीता, सलूजा, पूनम, चीनू आदि ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की सफलता हेतु किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। सीमा गौड़ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। तकनीकी टीम के सदस्य नीरज कुमार व मोहित बंसल का वेबिनार को सफल बनाने में सहयोग रहा।
----
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
जलालाबाद। शुक्रवार में गांव उमरपुर के प्राइमरी स्कूल में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से आरक्षी शिवानी ने शासन द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 102, 108, 181, 1098 की जानकारी दी।