फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डांडिया उत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

Tue, 24 Oct 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली ​शिवगंज मंडी में डांडिया खेलती  महिलाएं
विज्ञापन
शामली। श्री दुर्गा नवरात्र के उपलक्ष्य शहर की शिवगंज मंडी में डांडिया का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी और खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर तीन बजे शहर की शिवगंज मंडी स्थित शिव-दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा नवरात्र के समापन के दौरान महिलाओं की ओर से डांडिया रास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री दुर्गा मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। मां की पूजा अर्चना और कीर्तन के बाद महिलाओं का डांडिया रास शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक चले कार्यक्रम में पूनम संगल, रीना, मीनाक्षी,पल्लवी मित्तल,मेघा, सीमा,निशा, उषा गर्ग, वैभव गर्ग, नीरज संगल, पंकज संगल, मनोज गोयल का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें