फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फैैक्टरी में ले जाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 02 Jul 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से रेलवे स्टेशन जा रही महिला को दो युवक जबरदस्ती बंद पड़ी चम्मच फैक्टरी में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता कहीं शिकायत करने पर पति की हत्या करने की धमकी दी है। दो दिन बाद पीड़िता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने शहर कोतवाली में परिजनों संग पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि 29 जून को वह घर से पैदल ही रेलवे स्टेशन पर जा रही थी। रास्ते में गांव के दो लोग उसे पकड़कर जबरन बंद पड़ी चम्मच फैक्टरी में ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के जाने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए।
पीड़िता का आरोप है कि उस दिन रात करीब साढ़े 10 बजे एक आरोपी का पिता अन्य दो लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और उसके पति को धमकी दी कि अगर उसने कोई कानूनी कार्रवाई की तो उसे जान से मार देंगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें