फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में महिला की हत्या: पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, दो सगे भाई निकले चाची के कातिल, पूछताछ में उगला सच

Wed, 09 Aug 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी। सुबह लहूलुहान शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में  सोमवार रात्रि में अपने घर के आंगन में सो रही महिला (45 ) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका का पति बाहर गया हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन


बुच्चाखेडी में  महिला (40) की चाकू से गोदकर हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही जेठ के दो बेटों ने की थी। हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।


यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 3:00 बजे बुच्चाखेड़ी में रामपाल की पत्नी बाला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के जेठ के दो बेटों बालिस्टर और धर्मू को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बाला ने कुछ दिन पहले पांच हजार रुपये उधार लिए थे। बाला ने बाद में आरोपियों की मां को रुपए देते हुए कहा था कि यह 4500 रुपए हैं।

बाद में जब बलिस्टर ने रुपए देखे तो वे 3500 निकले। इस पर जब बाला को कहा गया तो उसने उन्हें भला बुरा कह दिया। इसी रंजिश में उन्होंने रात में सोते समय बाला का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें