फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 28 May 2017 12:39 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गांव बुटराड़ी निवासी एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव को ले गए। 
विज्ञापन


नीतू निवासी बुटराड़ी शामली में किसी काम से आई हुई थी। दोपहर बाद जब वह गांव लौट रही थी तो मेरठ-करनाल हाईवे पर शुगर मिल के पास रोडवेज बस से उसकी स्कूटी टक्कर हो गई।

टक्कर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। बाद में परिजन शव को बिना कार्रवाई ले गए।
विज्ञापन


बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ऊन। ऊन गांव के भमेड़ी शाहपुर के खेत में पलटी स्कूली बस के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  शुक्रवार को बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं से भरी बस गांव भमेडी शाहपुर के खेत में बस पलट गई थी।

जिसमे कई छात्राओं को गंभीर चोटें लगी थीं। इस संबंध में किसी भी अभिभावक एवं छात्राओं ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। जिस पर पुलिस ने अपनी ओर चालक पर लापरवाही तथा गाड़ी को तेज गति से चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें