फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिला का बैग चोरी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार को करीब साढ़े तीन बजे कस्बा कैराना से प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर शामली आ रही थी। बस में सिसौली निवासी मनीषा और उसकी चाची पूनम भी कैराना से शामली आ रही थी। मनीषा ने बताया कि उसकी चाची के बैग में 10 हजार रुपये, कपड़े और कीमती सामान था। परिचालक ने उन्हें बैग को बस में ऊपर बनी जाली पर रखने को कहा, उन्होंने बैग रखने से मना किया।, परिचालक ने जबरदस्ती बैग उनसे दूर रखवा दिया। जब वे शामली पहुंची तो उनका बैग गायब मिला। उन्होंने परिचालक से बैग के बारे में जानकारी ली तो आरोप है कि परिचालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस परिचालक को थाने ले गई। महिला ने अपने परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें