फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। शादी समारोह में बाइक से जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जिले के कस्बा बनत निवासी फरजाना उम्र 40 वर्ष बृहस्पतिवार को अपने बेटे वाजिद के साथ गंगोह में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। ऊन मार्ग पर मानकपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े डंपर में बाइक की साइड लग गई। जिस कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में वाजिद और फरजाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने फरजाना को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि महिला की मौत के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें